कितना सुंदर होता है, UPSC में फेल हो जाना ! एक कोरा (Quora) यूजर हैं, अकंद सितरा. UPSC दिए, क्लियर नहीं हुआ. फिर से दिए, फिर नहीं हुआ. लेकिन रोए नहीं कतई. कोरा(Quota) पर एक सवाल आया. कि IAS अफसर बनने का सफ़र कितना खुशनुमा होता है? उसका जवाब दिया अकंद ने. लेकिन IAS बनने नहीं, न बनने के बारे में. ये एक खुला ख़त है, उन सभी के लिए जो UPSC के लिए पूरी मेहनत करते हैं. बार-बार ट्राय कर भी फेल हो जाते हैं. बल्कि सिर्फ उनके लिए ही नहीं, उन सभी के लिए जो किसी न किसी एग्जाम में फेल हुए हैं. अकंद ने ये पोस्ट कोरा पर अंग्रेजी में लिखी थी. मुझे अपना छोटा सा इतिहास देने की इजाजत दें. सिविल सर्विसेज 2013- इंटरव्यू फेल सिविल सर्विसेज 2015- मेन्स फेल सिविल सर्विसेज 2015- प्रीलिम्स फेल RBI मैनेजर पोस्ट 2015- इंटरव्यू फेल SSC CGL 2015- टायर 2 फेल हर साल, मैं किसी न किसी एग्जाम के फाइनल राउंड तक पहुंचता हूं और फिर बाहर हो जाता हूं. फाइनल लिस्ट में हमेशा कुछ नंबरों से रह गया, हर बार. इतना करीब. फिर भी इतना दूर. तीन साल की पढ़ाई. क्या मैंने अपना समय बर्बाद किया? कैसा रहा ये सफ़र? क्या मैं...