" अपनी स्कूली किताबो में मैने जाना कि पुरुष ही होते है राजा और सिपाही । जब तक मेने वह किताब नहीं पढ़ी , जिसमे मशहूर रानी करती थी राज और लड़ती थी दुश्मनो से । अपनी स्कूली किताबो में मैने पढ़ा की पुरुष ही होते है डॉक्टर । जब में डॉक्टर के पास गई तो देखा की वह थी महिला । अपनी स्कूली किताबो से मैने जाना की मेरे देश में पुरुष ही करते है खेती , तब तक , जब तक मेने ट्रैन में सफर करते हुए महिलाओ को नहीं देखा था खेतो में काम करते हुए । मेने सीखा है कि मुझे देखकर ही पता चलेगी असली बात "